Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

दीवार तोड़कर किसना ज्वैलर्स में करोड़ों की चोरी।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 13 Nov 2026, 08:17 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए किसना ज्वैलर्स के शोरूम को निशाना बनाया। माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां में चोरों ने शोरूम के पीछे की दीवार तोड़कर करीब 12 से 15 करोड़ रुपये के सोने-चांदी और हीरे के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

जिले में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। माधवनगर थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित किसना ज्वैलर्स के शोरूम की पिछली दीवार तोड़कर चोर करीब 12 से 15 करोड़ रुपये के जेवरात समेट ले गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार,जब शोरूम के मैनेजर ने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कीमती जेवरात गायब थे। इसकी सूचना तत्काल शोरूम संचालक मोहन बजाज को दी गई, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने शोरूम के सामने लगे शटर को छुए बिना पीछे की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरी दुकान में रखे कीमती आभूषण चोरी कर लिए। शोरूम में सुरक्षा सेंसर और अलार्म सिस्टम भी लगा था। दीवार तोड़ने के दौरान अलार्म बजने की बात सामने आई है, लेकिन बाहर तैनात गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस बात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अभिनय विश्वकर्मा पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। शोरूम संचालक के मुताबिक, दुकान में रखे जेवरातों का पूरा हिसाब-किताब ऑनलाइन और कंप्यूटर में दर्ज है, जिससे चोरी गए माल का विवरण जुटाने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। करोड़ों रुपये की इस बड़ी चोरी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, शोरूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT