Urjanchal Tiger
शनिवार, 7 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, राज्यमंत्री राधा सिंह ने बांटे अधिकार अभिल

Om Prakash Shah

Author | Updated: 07 Nov 2026, 08:43 AM IST | 0 min read
Share:

सिंगरौली। जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़ैनिया द्वितीय में स्वामित्व योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने पात्र हितग्राहियों को उनकी आवासीय संपत्तियों के अधिकार अभिलेख (रजिस्ट्री) वितरित किए।ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्तियों का कानूनी अधिकार दिलाने की दिशा में स्वामित्व योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही है। जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत कुड़ैनिया द्वितीय में आयोजित शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने पात्र हितग्राहियों को उनकी संपत्तियों के अधिकार अभिलेख (रजिस्ट्री) वितरित किए।

लंबे समय से अपनी आवासीय भूमि के स्वामित्व के पुख्ता दस्तावेजों का इंतजार कर रहे ग्रामीणों को जब अधिकार अभिलेख मिले तो उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। राज्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के जरिए ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी प्रमाण मिल रहा है। इससे न केवल संपत्ति पर उनका अधिकार सुनिश्चित होगा, बल्कि बैंकिंग और अन्य जरूरी कार्यों में भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

Advertisement

ADVERTISEMENT