Urjanchal Tiger
गुरुवार, 12 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

तीन जगहों से बाइक उड़ाने वाला चोर चढ़ा कोतवाली पुलिस के हत्थे, तीन मोटरसाइकिल बरामद

Om Prakash Shah

Author | Updated: 12 Nov 2026, 06:16 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। शहर में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर कोतवाल एंव उनकी टीम ने शिकंजा कसते हुए तीन वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद कर 20 वर्षीय आदर्श साकेत उर्फ डीडी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए एक आदतन आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को ग्राम देवरा से शिवशंकर शाह की हीरो होंडा मोटरसाइकिल, 1 नवंबर को बैढ़न बस स्टैंड से शिवम गुप्ता की हीरो स्प्लेंडर प्लस तथा 4 नवंबर को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम के बाहर से अजीत कुमार पांडेय की हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। तीनों मामलों में कोतवाली बैढ़न में अलग-अलग अपराध दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान 10 नवंबर को संदेही आदर्श साकेत उर्फ डीडी (20 वर्ष), निवासी धतूरा बरवा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने विधि विरुद्ध बालक के साथ मिलकर तीनों मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीनों चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT