सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार, 13 नवंबर को नगर परिषद सरई में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार संचालित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार, 13 नवंबर को नगर परिषद सरई में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर अंकित अस्थाना ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को पहले से चिन्हित कर उनकी सूची तैयार करें, ताकि शिविर के दौरान उन्हें शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड बनाने एवं आधार में संशोधन के लिए केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
Also Read
कलेक्टर ने अधिकारियों को क्षेत्र के विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, छात्रावासों, निर्माण कार्यों एवं उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने शिविर की तैयारियां समय पर पूरी करने तथा सभी संबंधित अधिकारियों को शिविर समाप्ति तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है।



