Urjanchal Tiger
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

भाजपा महिला पार्षद का पति एक लाख की एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Nov 2026, 10:30 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

हरदा जिले के सिराली में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भाजपा महिला पार्षद के पति नारायण बांके को 7 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।

जिले के सिराली थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 की भाजपा महिला पार्षद रेखा बांके के पति नारायण बांके को एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काली बाइक और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। थाना प्रभारी सीताराम पटेल के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से नशे की खेप ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद बीड़-रोलगांव रोड पर नहर के पास घेराबंदी की गई। इसी दौरान बाइक से गुजर रहे नारायण बांके को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब आरोपी से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह कब से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था और बरामद ड्रग्स की खेप किसे पहुंचाने जा रहा था।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT