सिंगरौली। अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए बैढ़न पुलिस ने अभियान चलाकर शराब तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस की अलग-अलग दबिश में चार प्रकरण दर्ज किए गए और कुल 144.72 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 57 हजार रुपये बताई गई है।
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए बैढ़न पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अभियान के दौरान चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 144.72 लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 57 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के सतत मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक नीरी अभिमन्यु द्विवेदी एवं कोतवाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
Also Read
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को ग्राम हिरवाह में दबिश देकर अवैध शराब के तीन मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई के दौरान आरोपी अमन शाह (19), निवासी हिरवाह के कब्जे से 55.55 लीटर शराब, कीमत 22,280 रुपये, आरोपी कुबेर साहू (55), निवासी हिरवाह के कब्जे से 7.92 लीटर शराब, कीमत 4 हजार रुपये तथा आरोपी राजकुमार शाह (32), निवासी हिरवाह के कब्जे से 21.6 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। इसके अलावा एक विधि विरुद्ध बालक के कब्जे से 59.650 लीटर शराब, जिसकी कीमत 22,304 रुपये बताई गई है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



