भोपाल। राजधानी भोपाल के गुनगा गांव में शराब पीने से मना करने पर परिजनों से हुए विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शंकर अहिरवार के रूप में हुई है।
राजधानी के गुनगा गांव में घरेलू विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शंकर अहिरवार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शराब पीने को लेकर परिजनों ने उसे मना किया था, जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गया और गांव के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया।
Also Read
युवक को टंकी पर चढ़ा देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उसे सुरक्षित नीचे उतारने के लिए परिजन लगातार समझाइश देते रहे। इसी दौरान उसका भाई भी उसे बचाने के लिए टंकी पर चढ़ गया और काफी देर तक नीचे आने की गुहार लगाता रहा, लेकिन शंकर ने किसी की बात नहीं मानी। आखिरकार भाई की आंखों के सामने ही उसने अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही गुनगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।



