Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

UPSC CDS-I Recruitment 2026 नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 12 Dec 2025, 01:41 PM IST | 1 min read
UPSC CDS-I Recruitment 2026 नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
Share:
Advertisement

UPSC CDS-I Recruitment 2026 : कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CDS 1 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UPSC ने CDS 1 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू से होगा।

इस तरह करें CDS 1 2026 के लिए आवेदन

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं—

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Create Account लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी दर्ज की गई जानकारी एक बार और चेक करें।

पात्रता और आवश्यक योग्यता

CDS 1 परीक्षा में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास—

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री।
  • गणित और भौतिक विज्ञान विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

साथ ही अन्य निर्धारित पात्रताओं का होना भी जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में होगा—

Advertisement

  • लिखित परीक्षा
  • एसएसबी इंटरव्यू
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल परीक्षा

लिखित परीक्षा में सामान्य अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी।

एप्लीकेशन फीस

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 200 रुपये
  • SC/ST और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट मिलेगी।

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

अधिकारिक सूचना – Notification

ऑनलाइन आवेदन करें – Apply Now

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886