Urjanchal Tiger
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Singrauli News : युवा संगम रोजगार मेले में 312 युवाओं का चयन, 12 कंपनियों ने लिया हिस्सा

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 15 Sep 2026, 08:50 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली में आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 312 युवाओं का चयन किया गया। इस मेले में 12 कंपनियों ने भाग लेकर रोजगार, अप्रेंटिसशिप और कौशल विकास के अवसर प्रदान किए।

जिला प्रशासन सिंगरौली के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघप्रिय (आईएएस) के मार्गदर्शन में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर, बैढ़न में “युवा संगम-रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला” आयोजित किया गया।

इस मेले का उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना था। आयोजन में जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, एमएसएमई विभाग और आईटीआई सिंगरौली का संयुक्त सहयोग रहा।

Highlights

  • 12 कंपनियों ने लिया हिस्सा
  • 184 युवाओं ने आवेदन किया
  • 19 महिला आवेदक ‘युवा संगम’ योजना से लाभान्वित
  • 147 युवाओं का अप्रेंटिसशिप/सीखो-कमाओ में चयन
  • 146 युवाओं का रोजगार हेतु चयन
  • कुल 312 युवाओं का चयन

कौन-कौन अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में आईटीआई सिंगरौली के प्राचार्य ऋषभ सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज पचौर के प्राचार्य कैलाश तंतुवाय, प्रशिक्षण अधीक्षक के.पी. शाह सहित रोजगार और उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बीएमओ डॉ. रघुराज सिंह के नेतृत्व में चिकित्सा दल ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT