सिंगरौली। समाज के नौनिहालों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप कुमार प्रजापति ने सराहनीय पहल की है। ग्राम पंचायत देवरी प्रथम के कस्बा भीतरी स्थित जर्जर आंगनबाड़ी भवन की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने की मांग उठाई है। गांव की समस्याओं को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान की पहल करने के क्रम में आम आदमी पार्टी के युवा नेता संदीप कुमार प्रजापति ने देवरी प्रथम पंचायत के कस्बा भीतरी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर जर्जर भवन की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का भवन काफी समय से जर्जर हालत में है। यहां छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं आती हैं, ऐसे में भवन की खराब स्थिति किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अरुणा प्रजापति ने भी इस समस्या को लेकर शिकायत की है। संदीप कुमार प्रजापति ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को केवल शिकायत तक सीमित न रखा जाए, बल्कि तत्काल अधिकारियों की टीम भेजकर भवन की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कराया जाए। साथ ही मरम्मत होने तक बच्चों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि गांव के बच्चों का सुरक्षित भविष्य और उनकी शिक्षा सुनिश्चित करना सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामीण क्षेत्रों की ऐसी बुनियादी समस्याओं को सामने लाकर उनका समाधान कराना ही उनकी पहल का उद्देश्य है।