Urjanchal Tiger
रविवार, 15 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली कलेक्टर अंकित अस्थाना ने संयुक्त कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण

सिंगरौली के नवागत कलेक्टर अंकित अस्थाना ने संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अभिलेख संधारण, समय-सीमा में कार्य निष्पादन और कार्यालयीन व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 03 Nov 2026, 08:15 PM IST | 1 min read
सिंगरौली कलेक्टर अंकित अस्थाना ने संयुक्त कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली, 03 नवंबर 2026। नवागत कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने मंगलवार को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन, स्थापना, ट्रेजरी, लेखा और आवक-जावक शाखाओं का भ्रमण कर विभागीय कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित शाखाओं में रखे अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कार्यों की प्रगति तथा कार्यालयों में संचालित गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर अस्थाना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यालयीन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने अभिलेखों एवं दस्तावेजों का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई बनाए रखने और सुव्यवस्थित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने आम नागरिकों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर पीएस त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT