सिंगरौली, 9 सितंबर 2026।। सिंगरौली जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए 15 सितंबर को बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। पचौर स्थित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होने वाले इस मेले में नौकरी, स्व-रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड स्तरीय युवा संगम-रोजगार, स्व-रोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है।
Also Read
यह मेला 15 सितंबर को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, पचौर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। आयोजन जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
मेले में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत युवाओं को अप्रेंटिसशिप के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी दिए जाएंगे।
इस रोजगार मेले में कई बड़ी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें
- अदानी पावर
- रिलायंस सासन पावर
- रिलायंस सासन कोल माइंस
- हिंडाल्को इंडस्ट्रीज
- अदानी माइनिंग
- एपीएमडीसी
- टीसीआईएल
- आर्यन मोटर्स
- डेको कंपनी
- एसडी कंस्ट्रक्शन
- एसआईएस सिक्योरिटी
- भगवती फ्रंटलाइनर मोटराइजर्स
शामिल हैं, जो मौके पर ही अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
पात्रता (Eligibility)
- आयु: 18 से 35 वर्ष
- योग्यता: 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, B.Tech, स्नातक, स्नातकोत्तर
जरूरी दस्तावेज
- बायोडाटा
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (फोटो कॉपी)
- 2 पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- जीवित रोजगार पंजीयन
कैसे करें संपर्क ?
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर में संपर्क कर सकते हैं।
फोन: 07805-233248




