Urjanchal Tiger
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

अस्पताल में पहरेदारों को चकमा देकर फरार हुआ डोडा-चूरा तस्कर, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Nov 2026, 10:18 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

मुरैना। जिला अस्पताल में भर्ती डोडा-चूरा तस्करी का आरोपी सोमवार तड़के पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर फरार हो गया। पंजाब निवासी आरोपी जसवीर सिंह (47) को तबीयत बिगड़ने पर जिला जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जिला अस्पताल में भर्ती डोडा-चूरा तस्करी का आरोपी सोमवार तड़के पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी पंजाब का निवासी है और उसे तबीयत खराब होने के बाद जिला जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के कैदी वार्ड में पुलिस गार्ड की तैनाती के बावजूद आरोपी के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोगा निवासी जसवीर सिंह (47), पुत्र मंगल सिंह को 2 नवंबर को नूराबाद पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। उसकी कार की तलाशी लेने पर 10 बोरों में भरा 232 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 64 हजार रुपये बताई गई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया था।

दीपावली के दिन तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी निगरानी के लिए पुलिस लाइन से एक-चार का गार्ड तैनात किया गया था। इसके बावजूद सोमवार सुबह ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाकर आरोपी कैदी वार्ड से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी ने सुरक्षा में चूक को गंभीर मानते हुए प्रधान आरक्षक रामभरोसी, आरक्षक विक्रम भदौरिया, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार और पुष्पेंद्र तरेटिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT