Urjanchal Tiger
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सात बार गुहार, फिर भी बेअसर प्रशासन! दिव्यांग को नहीं मिला जमीन विवाद में न्याय

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Nov 2026, 12:32 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था और शिकायतों के निराकरण पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। चितरंगी तहसील के ग्राम नदनी निवासी 60 प्रतिशत दिव्यांग विजय कुमार सिंह अपनी जमीन से जुड़े विवाद को लेकर लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके मुताबिक अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

सरकारी दफ्तरों में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंचने वाले आम आदमी की सुनवाई कितनी मुश्किल है, इसकी बानगी चितरंगी तहसील के ग्राम नदनी में देखने को मिल रही है। यहां 60 प्रतिशत दिव्यांग विजय कुमार सिंह अपनी जमीन को लेकर कथित कब्जे और प्रताड़ना से परेशान हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़ित का कहना है कि वह एक-दो नहीं, बल्कि छह-सात बार अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रख चुका है। हर बार उम्मीद लेकर आवेदन दिया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। अब सवाल उठता है कि जब एक दिव्यांग की बार-बार की गुहार पर भी कार्रवाई नहीं हो रही, तो आम नागरिकों की शिकायतों का निराकरण किस तरह किया जा रहा है? पीड़ित ने कलेक्टर को दिए आवेदन में जमीन पर कब्जा करने, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। परिवार की स्थिति भी चिंताजनक है। मां दृष्टिहीन हैं, पत्नी अस्वस्थ हैं और छोटे बच्चों की जिम्मेदारी विजय कुमार सिंह पर है। जमीन ही परिवार की आजीविका का प्रमुख सहारा है। 10 नवंबर को एक बार फिर कलेक्टर के समक्ष शिकायत पहुंची है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच, जमीन को कथित कब्जे से मुक्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT