सिंगरौली। जिले के ग्राम बघोर निवासी भाईलाल साकेत का तीन वर्षीय बेटा प्रियांश खेलते समय पांच रुपए का सिक्का निगल गया, जो उसके गले में फंस गया। रविवार रात बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने एक्स-रे के बाद महज पांच मिनट में सिक्का निकालकर बच्चे की जान बचा ली।
जिले में चिकित्सकों की तत्परता से तीन वर्षीय मासूम की जान बच गई। खेलते समय पांच रुपए का सिक्का निगलने के बाद बच्चे के गले में फंस गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे के माध्यम से स्थिति का पता लगाकर महज पांच मिनट में सिक्का बाहर निकाल दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम बघोर निवासी भाईलाल साकेत का तीन वर्षीय बेटा प्रियांश साकेत रविवार रात खेलते समय पांच रुपए का सिक्का निगल गया था। सिक्का गले में फंसने से बच्चे को परेशानी होने लगी। घबराए परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बिना देरी किए जांच और उपचार शुरू किया। एक्स-रे रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों ने आवश्यक प्रक्रिया अपनाते हुए करीब पांच मिनट में सिक्का निकालने में सफलता हासिल की।
Also Read
घटना की जानकारी मिलने पर सीधी लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से बच्चे की स्थिति और उपचार के संबंध में जानकारी ली। सफल उपचार के बाद बच्चे की हालत सुरक्षित बताई गई। डॉक्टरों की तत्परता और सूझबूझ से मासूम को राहत मिलने पर परिजनों ने चैन की सांस ली।


