Urjanchal Tiger
मंगलवार, 10 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

थाने में पटाखों के कथित बंटवारे पर बवाल, हेड कांस्टेबल ने जहर खाकर जान देने की कोशिश।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 10 Nov 2026, 01:25 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उन्हें आनन-फानन में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर महराजगंज के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

महराजगंज जिले के निचलौल थाने में तैनात हेड मुहर्रिर विशाल सिंह द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मामले को लेकर विशाल सिंह ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक सुसाइड नोट लिखकर व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। इसमें उन्होंने थाना प्रभारी योगेंद्र राय सहित कुछ पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट के मुताबिक, जब्त पटाखों के कथित बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। विशाल सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ पटाखे निकाल लिए गए और करीब 40 प्रतिशत पटाखे कथित दबाव में आरोपी कौमेन अली को दे दिए गए। इस पूरे मामले में कारखास आनंद सिंह की भूमिका का भी उल्लेख किया गया हैहेड मुहर्रिर का आरोप है कि उन्होंने इस घटनाक्रम का वीडियो भी अपने मोबाइल में बनाया था, लेकिन बाद में उन्हें ही चोर बताकर अपमानित किया गया। इसी कथित प्रताड़ना और बेइज्जती से आहत होकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।

सुसाइड नोट में थाना प्रभारी योगेंद्र राय, सिपाही मनीष सिंह, आनंद सिंह समेत सात लोगों के नाम लिखे गए हैं। इन सभी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। थाने के भीतर तैनात एक पुलिसकर्मी के आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश और उसके सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों ने विभाग की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल विशाल सिंह का उपचार जारी है। फिलहाल सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT