सिंगरौली, 16 सितम्बर 2026।। सिंगरौली में बीआरसी (ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर) और एपीसी (असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितंबर 2026 तक जिला शिक्षा केन्द्र में आवेदन जमा कर सकते हैं।
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में बीआरसी एवं एपीसी पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों के लिए विभाग द्वारा निर्धारित योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Also Read
इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन 25 सितंबर 2026 तक जिला शिक्षा केन्द्र, सिंगरौली में जमा कर सकते हैं।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
इन तारिख को याद रखे ?
- आवेदन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2026
- लिखित परीक्षा: 21 अक्टूबर 2026
- परीक्षा स्थान/समय: अलग से सूचना दी जाएगी।
ऐसे चयन होगा ?
- प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी की जाएगी
- पात्र अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में शामिल किया जाएगा
- परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर चयन होगा
चयन सूची भविष्य में रिक्त होने वाले पदों के लिए भी मान्य रहेगी।
कैसे होगा अंतिम निर्णय ?
पदों पर चयन और पदस्थापना का अंतिम निर्णय
- कलेक्टर एवं मिशन संचालक द्वारा
- राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार लिया जाएगा





