Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मारपीट कर अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 28 Sep 2025, 07:49 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

मोरवा थाना क्षेत्र की गोरबी चौकी पुलिस ने अवैध वसूली और मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार यादव, एनसीएल कॉलोनी क्वार्टर नंबर एमक्यू 380 में रहते हैं और पेशे से एंबुलेंस ड्राइवर हैं। उन्होंने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि 29 अगस्त की शाम आरोपी आशीष द्विवेदी उनके घर पहुंचा।

आरोपी ने कहा कि 27 अगस्त को तुमने एनसीएल की एंबुलेंस रोड से उतार दी थी। उसका वीडियो मेरे पास है। अगर मुझे 30 हजार रुपये नहीं दिए तो मैं वीडियो वायरल कर दूंगा और शिकायत करूंगा।

धर्मेंद्र ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने उन्हें गाली दी और मारपीट की। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई

फरियाद पर गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह ने अपराध दर्ज किया। इस मामले में बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) के तहत प्रकरण कायम किया गया।

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, एसडीओपी गौरव कुमार पांडे और मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह की देखरेख में जांच की गई।

Advertisement

शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर आरोपी आशीष द्विवेदी, निवासी पड़री चौकी गोरबी, को गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर जिला जेल पचोर भेज दिया गया।

पुलिस दल की भूमिका

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह के साथ एएसआई पिंटू राय, उमेश अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक कुलदीप सिंह और अजीत सिंह शामिल रहे।