सिंगरौली। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए यातायात पुलिस ने अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों पर कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस ने अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो-पार्किंग में खड़े एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक, तुलसी मार्ग, सराफा तिराहा, बस स्टैंड और अंबेडकर बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखकर सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और ठेला संचालकों को समझाइश देते हुए सामान हटवाया गया। साथ ही भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थानों पर ही पार्किंग करने के निर्देश दिए गए।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़कें आमजन के आवागमन के लिए हैं। उन पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की स्थिति बनने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है। अभियान में यातायात थाना प्रभारी रोशनी केशरवानी सहित यातायात पुलिस का अमला मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और शहर को जाम मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें