Urjanchal Tiger
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

नशाखोरी और बाल विवाह पर विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, विद्यार्थियों को किया जागरूक

Om Prakash Shah

Author | Updated: 26 Nov 2026, 06:51 AM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दूधी चूहा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और बाल विवाह से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

समाज में व्याप्त नशाखोरी और बाल विवाह जैसी गंभीर सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा नई पीढ़ी को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दूधी चूहा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, बाल विवाह से होने वाले नुकसान और इनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली द्वारा यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि इसका प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ व्यक्ति के भविष्य और सामाजिक जीवन को भी बर्बाद कर सकता है। वहीं बाल विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। साथ ही बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT