Urjanchal Tiger
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मिस यूनिवर्स 2026: शिक्षा और समाजसेवा की पहचान के साथ जेनिफर बैरेटो बनीं विश्व सुंदरी

Om Prakash Shah

Author | Updated: 25 Nov 2026, 10:38 AM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

Miss Universe 2026: मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के 75वें संस्करण में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिस यूनिवर्स 2026 का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में आयोजित भव्य फिनाले में जेनिफर को विजेता घोषित किया गया। 

मिस यूनिवर्स 2026 के 75वें संस्करण में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व सुंदरी का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम कर लिया। इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागी ने प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि वेनेजुएला की प्रतिनिधि तीसरे स्थान पर रहीं। भारत की ओर से प्रतियोगिता में शामिल कजियाह लिज मेजो ने टॉप-30 में जगह बनाकर देश का प्रतिनिधित्व किया, हालांकि वह टॉप-12 में पहुंचने से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं। जेनिफर बैरेटो की जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि उन्होंने सौंदर्य के साथ शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने रिसर्च साइकोलॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में दो मास्टर डिग्रियां भी प्राप्त की हैं।
वर्ष 2021 में जेनिफर ने अमेरिका के रक्षा विभाग के अंतर्गत टेक्सास के फोर्ट हूड में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू की। यहां उन्होंने फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम में एजुकेटर और क्राइसिस को-रिस्पॉन्डर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा और बाल शोषण से प्रभावित सैन्य परिवारों को सहयोग प्रदान किया। साथ ही हिंसा की रोकथाम और संकट की स्थिति से निपटने के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी योगदान दिया। जेनिफर ने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी सेवाएं दी हैं। उनकी यह उपलब्धि बताती है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता केवल बाहरी आकर्षण तक सीमित नहीं, बल्कि शिक्षा, प्रतिभा, सामाजिक सरोकार और आत्मविश्वास भी सफलता के महत्वपूर्ण आधार हैं।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT