Urjanchal Tiger
रविवार, 23 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

SSC Phase 14 Recruitment 2026 : 3003 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 13 Apr 2026, 11:28 PM IST | 1 min read
SSC Phase 14 Recruitment 2026 : 3003 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
Share:
Advertisement

SSC Phase 14 Recruitment 2026 : कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज-14 के तहत 3003 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे।

कर्मचारी चयन आयोग ने 3003 पदों पर भर्ती निकाली। 13 अप्रैल से आवेदन शुरू, 4 मई अंतिम तिथि। जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और जरूरी जानकारी।

13 अप्रैल से शुरू हुए आवेदन

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मई 2026 (रात 11 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 मई 2026
  • सुधार विंडो: 11 से 13 मई 2026

कंप्यूटर आधारित परीक्षा जून 2026 में संभावित है।

Advertisement

कितने पद किस श्रेणी में?

कुल 3003 पदों पर भर्ती होगी।

  • अनारक्षित (UR): 1534 पद
  • ओबीसी (OBC): 667 पद
  • एससी (SC): 346 पद
  • एसटी (ST): 185 पद
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 271 पद

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में अलग-अलग स्तर के पद शामिल हैं।

  • मैट्रिक (10वीं)
  • 10+2 (इंटरमीडिएट)
  • स्नातक और उससे ऊपर

आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।

आयु में छूट

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • दिव्यांग: 10 से 15 वर्ष तक

आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग: 100 रुपये
  • महिला, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व सैनिक: शुल्क माफ

परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) से होगी।

  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 200
  • समय: 60 मिनट
  • निगेटिव मार्किंग: 0.50 अंक

कहां होंगे परीक्षा केंद्र?

मध्य क्षेत्र में कई शहरों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जैसे प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर आदि।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार एसएससी फेज 14 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए कर सकते हैं:

  • स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2 होम पेज पर, SSC Phase 14 Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 फॉर्म भरने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • स्टेप 4 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्टेप 5 फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • स्टेप 6 आवेदन शुल्क भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

आधिकारिक सूचना – Notification

आवेदन करें – Apply Now

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement