सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1 किलो 22 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जियावन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Also Read
जियावन पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कटौली निवासी प्रतिभा बंसल (23) कारी मोड़ के पास स्थित सरकारी रेत डंप के समीप गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना मिलते ही जियावन पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। महिला आरक्षक से तलाशी कराने पर उसके कब्जे से पॉलिथीन में रखा 1022 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी प्रतिभा बंसल के विरुद्ध थाना जियावन में अपराध क्रमांक 745/2026 के तहत धारा 8, 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।



