Urjanchal Tiger
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

नशे के सौदागरों पर सिंगरौली पुलिस का बड़ा शिकंजा, 8 दिन में 17.70 लाख का माल जब्त

Om Prakash Shah

Author | Updated: 05 Nov 2026, 09:09 AM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर संचालित विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान के तहत बीते 8 दिनों में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने 17 लाख 70 हजार 918 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, नशीली दवाइयां, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त की है।

जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सिंगरौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों पर चौतरफा शिकंजा कसा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान के तहत महज आठ दिनों में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में लगातार दबिश देकर 17 लाख 70 हजार 918 रुपये मूल्य के मादक पदार्थ, नशीली औषधियां, वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है। इस कार्रवाई से अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की कार्रवाई में 6 किलो 339 ग्राम गांजा, 4.05 ग्राम हेरोइन, 4.92 ग्राम स्मैक, 1,318 शीशी यानी 131.8 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप तथा 52,560 नशीली टैबलेट और कैप्सूल बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही बोलेरो, मोटरसाइकिल और स्कूटी सहित अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

अभियान के तहत विन्ध्यनगर, बरगवां, माड़ा, सरई, बैढ़न, मोरवा, नवानगर, गढ़वा, जियावन और लंघाडोल थाना क्षेत्रों के साथ जयंत, निगरी, निवास, गोरबी एवं खुटार चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। इनमें बरगवां पुलिस की कार्रवाई विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जहां मेडिकल स्टोर से जुड़े अवैध भंडारण का खुलासा करते हुए बड़ी मात्रा में नशीली औषधियां बरामद की गईं। पूरे अभियान की कमान रीवा जोन आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन, डीआईजी रीवा हेमंत चौहान के मार्गदर्शन तथा सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के नेतृत्व में संभाली गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के पर्यवेक्षण में अलग-अलग पुलिस टीमों ने सूचना संकलन और रणनीति के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण या परिवहन की जानकारी मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7049134457 पर सूचना दें।

Advertisement

ADVERTISEMENT