सिंगरौली। जिले के देवसर विधानसभा क्षेत्र के बरगवां के समीप हाईवे पर पुल के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क से नीचे जा गिरा, जिससे उसमें सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने तत्काल अपना वाहन रुकवाकर घायलों की मदद के लिए मोर्चा संभाला।
जिले के बरगवां के समीप हाईवे पर पुल के पास एक अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम की नजर हादसे पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल अपना वाहन रुकवाकर घायलों की मदद के लिए पहुंच गए।
Also Read
विधायक ने बिना देर किए एंबुलेंस की व्यवस्था कराई और अपने पीएसओ नंदकिशोर साहू, मुन्ना दुबे तथा स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाने में मदद की। इसके बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर बैढ़न रवाना किया गया। विधायक ने अस्पताल में घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।



