Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली : पुलिस ने 36 भैंसों से भरे 6 वाहन जब्त किए

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 08 Oct 2025, 11:48 AM IST | 1 min read
Singrauli: Police seize 6 vehicles loaded with 36 buffaloes
Share:
Advertisement

सिंगरौली जिले के थाना जियावन पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 07/10/2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उमरहर लोहरा बांध में 6 पिकअप वाहनों में अवैध रूप से 36 नग भैंसों को भरकर ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। वाहन चालक मौके से सभी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस द्वारा जब्त की गई संपत्ति में 36 नग भैंसें और 6 पिकअप वाहन शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 32 लाख 98 हजार रुपये आंकी गई है। सभी पशुओं को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया और चारा-पानी उपलब्ध कराया गया।

घटना के संबंध में 418, 419, 420, 421, 422, 423/25 के तहत धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

आपको बता दें की सिंगरौली पुलिस ने पूर्व में भी इसी प्रकार की तस्करी को रोकते हुए अलग-अलग वाहनों से कई भैंसों को जब्त किया था। पुलिस का कहना है कि पशु तस्करी व क्रूरता पर लगातार कार्रवाही जारी रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886