Urjanchal Tiger
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

विजयदशमी पर्व पर मोरवा थाने में विधिवत हुआ शस्त्र पूजन, पुलिस बल ने लिया कर्तव्य निष्ठा का संकल्प

Om Prakash Shah

Author | Updated: 02 Oct 2025, 06:48 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। विजयदशमी के पावन अवसर पर मोरवा थाना परिसर में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त थाना स्टाफ ने विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा कर समाज की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में जिले के समस्त थानों में शस्त्र पूजा की परंपरा निभाई जा रही है।

आज गुरुवार प्रातः अनुविभागीय अधिकारी गौरव कुमार पाण्डेय एवं निरीक्षक यू.पी. सिंह के नेतृत्व मंस मोरवा थाना परिसर में विधिवत शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। पूजा से पूर्व थाने में मौजूद समस्त हथियारों – जैसे इंसास राइफल, पिस्टल, रिवॉल्वर, टियर गैस गन आदि – की सफाई की गई। इसके बाद पंडितजी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुष्प, कंकु व धूप-दीप से शस्त्रों की पूजा कराई गई। इस धार्मिक अवसर पर मोरवा पुलिस बल ने यह संकल्प लिया कि वे शस्त्रों का उपयोग केवल न्याय और सुरक्षा के लिए करेंगे तथा निर्दोष नागरिकों के विरुद्ध किसी भी स्थिति में बल का प्रयोग नहीं करेंगे। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से जनकल्याण, सामाजिक सौहार्द और शांति की कामना की गई। इस अवसर पर थाना परिसर में श्रद्धा, आस्था और अनुशासन का सुंदर संगम देखने को मिला।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886