Urjanchal Tiger
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान का वार्डों में निरीक्षण, सफाई और कचरा प्रबंधन पर सख्त निर्देश

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 10 Sep 2025, 05:44 PM IST | 1 min read
Singrauli Municipal Corporation Commissioner Savita Pradhan inspects wards, gives strict instructions on cleanliness and garbage management
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 10 सितम्बर 2025। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने आज शहर के कई वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और कचरा प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की।

वार्डों का निरीक्षण

आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 31, 32, 33 और 36 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों और सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। वार्ड 36 तेलगवां में सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। वहीं छठ घाट के रेस्टोरेशन कार्य का अवलोकन किया और इसे समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया।

स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था

निरीक्षण में आयुक्त ने वार्डों की बिजली व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि जहां स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उन्हें तुरंत बदला जाए। जरूरत वाले क्षेत्रों में नई लाइटें लगाई जाएं। सफाई पर भी उन्होंने विशेष ध्यान दिया और अधिकारियों को वार्डों में बेहतर प्रबंध करने का आदेश दिया।

अतिक्रमण और नालों की सफाई

वार्ड 32 के उद्यान में हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। नालों की सफाई कर उनमें कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने को भी कहा। वार्ड 33 के निरीक्षण के दौरान उद्यान सुधार कार्य और टूटी सड़कों की मरम्मत कराने के आदेश दिए।

कचरा प्रबंधन पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान गनियारी स्थित कचरा संग्रहण प्लांट का भी जायजा लिया गया। आयुक्त ने प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन समय पर कॉलोनियों में पहुंचे। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग दें। सीएनडी वेस्ट का उचित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा गया।

वार्ड पार्षदों से संवाद

भ्रमण के दौरान आयुक्त ने वार्ड पार्षदों से भी चर्चा की। उनसे विकास कार्यों पर सुझाव लिए और अधिकारियों को उन पर अमल करने का निर्देश दिया।

Advertisement

मौजूद रहे अधिकारी

इस निरीक्षण में वार्ड पार्षद श्रीमती रुकमन देवी, भारतेन्दु पांडे, प्रेम सागर मिश्रा, श्रीमती श्यामला देवी मौजूद रहीं। निगम के कार्यपालन यंत्री प्रदीप चढ़ार, उपायुक्त आरपी बैस, सहायक आयुक्त रूपली द्विवेदी, सहायक यंत्री संतोष पांडे, एस.एन. द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहे।