Urjanchal Tiger
रविवार, 25 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली नगर निगम आयुक्त ने दी सख्त हिदायतें, हर बुधवार होगी विभागीय समीक्षा

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 11 Sep 2025, 05:16 PM IST | 1 min read
Singrauli Municipal Corporation Commissioner gave strict instructions
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 11 सितम्बर 2025। नगर पालिक निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने कहा कि अब सप्ताह के हर बुधवार को विभागीय समीक्षा की जाएगी। इसमें राजस्व, निर्माण और स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट ली जाएगी।

आज निगम आयुक्त ने अधिकारियों की बैठक लेकर सभी विभागों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।

पीएम आवास योजना और डीपीआर पर जोर

बैठक में पीएम आवास योजना की प्रगति की जांच की गई। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि लंबित डीपीआर को जल्दी पूरा किया जाए। सभी अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें।

आवारा मवेशियों की समस्या पर कार्रवाई

उन्होंने शहर में घूम रहे आवारा मवेशियों पर चिंता जताई। निर्देश दिया कि देवरा स्थित गौशाला को मजबूत किया जाए। वहां पशुओं के लिए पर्याप्त चारा और पानी की व्यवस्था हो।

चार टीमें बनाई जाएंगी जो रात में सड़कों पर फिर रहे मवेशियों को पकड़कर गौशाला में भेजेंगी। साथ ही पशु चिकित्सक से उनके स्वास्थ्य की जांच कराना भी तय किया गया।

अतिक्रमण हटाने का आदेश

आयुक्त सविता प्रधान ने मुख्य मार्गों पर हो रहे अतिक्रमण की समीक्षा की। अतिक्रमण अधिकारी को आदेश दिया कि बाजारों और सड़कों से तुरंत अतिक्रमण हटाया जाए। साथ ही जहां से अतिक्रमण हटाया गया है वहां दोबारा कब्जा न हो, इसकी निगरानी भी की जाए।

Advertisement

पीएम स्वनिधि योजना पर नाराजगी

बैठक के दौरान आयुक्त ने पीएम स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सिटी मिशन मैनेजर को निर्देश दिया कि पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए और लक्ष्य पूरे किए जाएं।

स्वास्थ्य और सफाई पर विशेष ध्यान

आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर हो। सभी सफाई मित्रों को सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाए। सार्वजनिक स्थानों पर दिन में दो बार सफाई हो।

साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे और रिपोर्ट तैयार कर तुरंत मरम्मत के आदेश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई पर सख्ती

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि कोई भी शिकायत 100 दिन से ज्यादा लंबित न रहे। समय पर शिकायतों का निराकरण होना चाहिए।

जनसुनवाई के मामलों पर भी समय सीमा तय की गई। निविदा समिति की लंबित फाइलों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को मिली चेतावनी

आयुक्त ने कहा कि सभी उपयंत्री अपने रोजाना के काम का लेखा-जोखा डायरी में लिखें। महीने के अंत में उनकी समीक्षा की जाएगी।

इस बैठक में कार्यपालन यंत्री प्रदीप चडार, उपायुक्त आरपी बैस, सहायक आयुक्त एच.एम. श्रीवास्तव, सहायक यंत्री संतोष पाण्डेय, दिनेश तिवारी, एस.एन. द्विवेदी, आलोक टीरू, सहायक विधि अधिकारी अक्षत उपाध्याय सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।