Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

रीवा एयरपोर्ट पहली बारिश में बह गया! 10 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था उदघाटन!

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 12 Jul 2025, 11:05 PM IST | 1 min read
रीवा एयरपोर्ट पहली बारिश में बह गया!10 महीने पहले पीएम मोदी ने किया था उदघाटन!
Share:
Advertisement

मध्य प्रदेश का छठवां रीवा में बना एयरपोर्ट मूसलाधार बारिश का शिकार हो गया। जिससे 10 महीने के अंदर ही एयरपोर्ट के निर्माण की पोल खुल गई है। इस एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2024 को किया था। इस एयरपोर्ट को लेकर उन्होंने बहुत बड़ा दावा किया था, लेकिन उनका दावा केवल हवा-हवाई रह गया। क्योंकि 300 करोड़ से बना एयरपोर्ट का बाउंड्री वॉल शुक्रवार की रात हुई भारी बारिश से ढह गया और उसने एयरपोर्ट की गुणवत्ता का पोल खोलकर रख दी।

PM किये थे बड़े वादे!

रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन 10 महीने पहले यानि 20 अक्टूबर 2024 को हुआ था। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल तरीके से किया था। एयरपोर्ट की गुणवत्ता को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही थी!

उन्होंने कहा था कि अगले 5 दशकों को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है।

एयरपोर्ट का बाउंड्री वॉल ढहने का विडियो काफी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस एयरपोर्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ सिस्टम पर भी चर्चा का विषय बन गया। इस भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट के अंदर भी पानी भर गया। हालाँकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।