Urjanchal Tiger
सोमवार, 16 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ रेत माफिया का खूनी खेल,आदिवासी युवक को ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Nov 2026, 02:19 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का कारोबार अब आम लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। निमिहवाडांड़ गांव में रविवार शाम हुई एक दर्दनाक घटना ने पुलिस और प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपने ही खेत से रेत लोड ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर 35 वर्षीय अरुण रावत को कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का खेल किस तरह ग्रामीणों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है, इसकी भयावह तस्वीर कोतवाली थाना क्षेत्र के निमिहवाडांड़ गांव में सामने आई है। अपने ही खेत से रेत लोड ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने वाले 35 वर्षीय अरुण रावत की कथित तौर पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना ने कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली और अवैध रेत कारोबार पर अंकुश लगाने के दावों को सवालों के घेरे में ला दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:30 बजे सुनील पटेल नामक चालक गांव के नाले से रेत लोड कर ट्रैक्टर लेकर अरुण रावत के खेत से गुजर रहा था। अरुण ने जब इसका विरोध किया तो वह ट्रैक्टर के सामने खड़ा हो गया। आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और अरुण को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल अरुण की मौत हो गई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोतवाली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का कारोबार किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है? यदि नदी-नालों से रेत का अवैध उत्खनन और गांवों के रास्तों से परिवहन हो रहा था, तो पुलिस और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था क्या कर रही थी? क्या अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के लिए किसी बड़ी घटना का इंतजार किया जा रहा था? एक ग्रामीण को अपने खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर जान गंवानी पड़ी। यह घटना पुलिस की सक्रियता और अवैध कारोबार पर नियंत्रण के दावों की जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है।
कमलेश्वर पटेल ने घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में रेत माफिया इतने बेखौफ हो गए हैं कि अपने खेत से अवैध रेत परिवहन का विरोध करने पर आदिवासी युवक की जान ले ली जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? अब सवाल सिर्फ अरुण रावत की मौत का नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की जवाबदेही का भी है, जिसके रहते अवैध रेत परिवहन के आरोपों के बीच एक ग्रामीण को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT