Urjanchal Tiger
मंगलवार, 17 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

एक बिस्कुट के पैकेट पर खूनी खेल! 13 साल के मासूम की पीट-पीटकर हत्या, दुकानदार-बेटा गिरफ्तार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 17 Nov 2026, 01:39 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

बालेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में बिस्कुट खाने के मामूली आरोप ने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। महज 13 साल के किशोर को दुकानदार ने दुकान में बंद कर अपने बेटे के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। इस घटना में किशोर की मौत हो गई। 

महज एक बिस्कुट के पैकेट को लेकर उपजे विवाद ने एक 13 वर्षीय मासूम की जिंदगी छीन ली। ओडिशा के बालेश्वर जिले से सामने आई इस हृदयविदारक घटना ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि बिस्कुट खाने के विवाद में एक दुकानदार ने अपने बेटे के साथ मिलकर किशोर को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे का शव दुकान के पीछे स्थित एक निर्माणाधीन मकान में मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय किशोर टेंटुली बाजार स्थित दुकानदार संतोष बेहरा की दुकान पर पहुंचा था। आरोप है कि उसने बिना पूछे बिस्कुट का एक पैकेट ले लिया और खाने लगा। इस पर दुकानदार ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। किशोर ने चोरी से इनकार करते हुए बिस्कुट के पैसे देने की बात कही, लेकिन दुकानदार का गुस्सा शांत नहीं हुआ। आरोप है कि उसने बच्चे को जबरन दुकान के अंदर खींच लिया और अपने बेटे मानस बेहरा के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद किशोर का शव दुकान के पीछे निर्माणाधीन मकान में मिला। प्रारंभिक आशंका है कि मारपीट के दौरान आई गंभीर चोटों के कारण उसकी जान गई। सूचना मिलने पर मृतक के रिश्तेदार की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान का ताला खुलवाकर सीसीटीवी फुटेज की हार्ड डिस्क जब्त की और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दुकानदार संतोष बेहरा और उसके बेटे मानस बेहरा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहीं, जिला मुख्यालय अस्पताल में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार को किशोर का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मासूम की मौत से गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। करीब 12 घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। बाद में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर हस्तक्षेप किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT