रीवा। जिले के बेलहा गांव में 15 नवंबर की शाम एक घायल पेंगोलिन मिलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्राम पंचायत बेलहा निवासी अमर सिंह के खेत में घायल अवस्था में मिले इस दुर्लभ वन्यजीव की सूचना ग्रामीणों ने मुकुंदपुर सफारी प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पेंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार किया।
जिले के बेलहा गांव में वन्यजीव संरक्षण की एक सराहनीय पहल सामने आई है। यहां एक खेत में दुर्लभ वन्यजीव पेंगोलिन घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों की तत्परता से इसकी सूचना मुकुंदपुर सफारी प्रबंधन तक पहुंची, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर पेंगोलिन को सुरक्षित बचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर देखभाल के लिए मुकुंदपुर सफारी लाया गया है, जहां वन्यप्राणी चिकित्सक की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर की शाम ग्राम पंचायत बेलहा निवासी अमर सिंह के खेत में पेंगोलिन घायल अवस्था में दिखाई दिया। खेत में दुर्लभ वन्यजीव को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल मुकुंदपुर सफारी प्रबंधन को फोन के माध्यम से सूचना दी। सूचना मिलते ही सफारी की रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई और घटनास्थल पर पहुंचकर पेंगोलिन को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। टीम ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और फिर उसे महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू मुकुंदपुर पहुंचाया।
सफारी प्रबंधन के अनुसार, घायल पेंगोलिन को बेहतर चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है। वन्यप्राणी चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू अभियान में जू क्यूरेटर लव प्रताप सिंह, वनरक्षक अभिषेक विश्वकर्मा और संविदाकर्मी अजय साकेत शामिल रहे।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें