Urjanchal Tiger
रविवार, 22 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

भारतीय संस्कृति की दीवानी बेलारूसी लड़की, भारतीय व्लॉगर को कराया अपने गांव का दीदार

Om Prakash Shah

Author | Updated: 22 Nov 2026, 04:40 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

Viral video: सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती अब अंतरराष्ट्रीय मुलाकात की दिलचस्प कहानी बन गई है। बेलारूस की ट्रैवल व्लॉगर एना कुत्सावा (Ana Kutsava) ने भारतीय ट्रैवल व्लॉगर एवं MBBS डॉक्टर आलोक जायसवाल को अपने शहर मोगिलेव की सैर कराई। इतना ही नहीं, एना उन्हें अपनी दादी के गांव वाले घर यानी ‘दाचा’ भी लेकर गईं, जहां भारतीय मेहमान ने बेलारूस के ग्रामीण जीवन को करीब से देखा।

सोशल मीडिया के दौर में दोस्ती की सीमाएं अब देशों तक सिमटकर नहीं रह गई हैं। इसकी एक दिलचस्प मिसाल भारतीय ट्रैवल व्लॉगर डॉ. आलोक जायसवाल और बेलारूस की ट्रैवल व्लॉगर एना कुत्सावा की मुलाकात में देखने को मिली। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई बातचीत के बाद आलोक बेलारूस पहुंच गए, जहां एना ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने शहर मोगिलेव की सैर कराई। एना कुत्सावा के अनुसार, दोनों की बातचीत इंस्टाग्राम पर शुरू हुई थी। आलोक ने उनसे पूछा था कि क्या वह बेलारूस की राजधानी मिन्स्क की रहने वाली हैं। बातचीत के दौरान आलोक ने बेलारूस घूमने की योजना भी साझा की। इसके बाद दोनों के बीच संपर्क बना रहा और करीब दो सप्ताह पहले मोगिलेव में मुलाकात की योजना तैयार हुई। आखिरकार दोनों मिले और दो दिन साथ बिताए।
इस दौरान एना ने आलोक को मोगिलेव की खूबसूरत जगहें दिखाईं। दोनों ने नीपर नदी के किनारे सैर की और शहर के प्रमुख स्थानों को देखा। इसके बाद एना उन्हें अपनी दादी के गांव वाले घर यानी ‘दाचा’ लेकर पहुंचीं। यहां आलोक को बेलारूस के ग्रामीण जीवन और स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिला। एना ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि इस यात्रा के दौरान उन्हें पुलिस स्टेशन भी जाना पड़ा, हालांकि इसकी वजह स्पष्ट नहीं की।
खास बात यह है कि एना भारतीय संस्कृति से काफी प्रभावित हैं। वह अक्सर भारत, भारतीय परिवारों और यहां की परंपराओं से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। वह भविष्य में भारत घूमने की तैयारी भी कर रही हैं। वहीं, पेशे से MBBS डॉक्टर आलोक जायसवाल ट्रैवल व्लॉगिंग के जरिए दुनिया के अलग-अलग देशों की संस्कृति और जीवनशैली को लोगों तक पहुंचाते हैं। वह रूस, बेलारूस, मिस्र और अफगानिस्तान सहित करीब 10 देशों की यात्रा कर चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 84 हजार से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर लगभग 90 हजार सब्सक्राइबर हैं। 
एना का मानना है कि अलग-अलग देशों की संस्कृति को करीब से समझना और स्थानीय लोगों के जीवन को जानना यात्रा का सबसे खूबसूरत अनुभव है। इंस्टाग्राम से शुरू हुई यह दोस्ती अब भारत और बेलारूस की संस्कृति के बीच एक खूबसूरत जुड़ाव की कहानी बन गई है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT