सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। नीम घाटी के पास ग्रामीणों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गये है।
जिले में रविवार दोपहर नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। हादसा नीम घाटी के पास उस समय हुआ, जब ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 35 से 36 लोग सवार थे, जो बरमान में पूजा-अर्चना करने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। नीम घाटी के पास ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर पलट गया। ट्रॉली पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। कई ग्रामीण ट्रॉली के नीचे दब गए, जबकि कुछ लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में कई लोगों के हाथ-पैर टूट गए तथा कुछ के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 33 घायलों का उपचार जारी है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें