भोपाल। राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के अरवलिया गांव में पारिवारिक विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। घरेलू कलह के बाद एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठा लिया। तीनों को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई।
ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के अरवलिया गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। घरेलू कलह के बीच 37 वर्षीय महिला ने अपने दो बच्चों के साथ आत्मघाती कदम उठा लिया। तीनों को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मां और दोनों बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। शनिवार सुबह रुकसाना किसी काम से अपने देवर के घर गई थी, जहां किसी बात को लेकर उसकी देवरानी से विवाद हो गया। घर लौटने के बाद इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच भी कहासुनी हुई। इसके बाद पति फईम खान अपनी पंचर की दुकान पर चला गया। कुछ समय बाद रुकसाना स्कूल पहुंची और छुट्टी होने से पहले ही अपनी 12 वर्षीय बेटी रुकईया और 8 वर्षीय बेटे फैजल को घर ले आई। घर पहुंचने के बाद उसने बच्चों के साथ कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से बच्चों की चीखने की आवाजें सुनाई दीं।
आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पति को सूचना दी। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे तोड़कर देखा गया तो मां और दोनों बच्चे बेसुध अवस्था में पड़े मिले। तीनों को तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान रुकसाना (37), रुकईया (12) और फैजल (8) के रूप में हुई है।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें