Urjanchal Tiger
सोमवार, 16 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

28 साल के दरोगा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या,

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Nov 2026, 12:24 PM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

बलिया। जिले में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार प्रजापति (28) ने सारनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार शाम धर्मापुर मार्ग के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जिले में तैनात एक युवा उपनिरीक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। 28 वर्षीय दरोगा संदीप कुमार प्रजापति ने शनिवार शाम सारनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना धर्मापुर मार्ग के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार प्रजापति का महज दो दिन पहले ही चितबड़ागांव थाने से पकड़ी थाने में स्थानांतरण हुआ था। हालांकि, छठ पर्व के मद्देनजर उन्हें अभी तक पुराने थाने से कार्यमुक्त नहीं किया गया था। शनिवार शाम वह ड्यूटी पर जाने के लिए अपने घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि धर्मापुर मार्ग के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की और इसी दौरान सारनाथ एक्सप्रेस के सामने आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।
संदीप कुमार प्रजापति मूल रूप से संतकबीर नगर जिले के निवासी थे। वर्ष 2023 में उनका पुलिस विभाग में चयन हुआ था। पिछले करीब 11 महीनों से वह चितबड़ागांव थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। थाने के मुख्य द्वार के सामने ही वह किराये के कमरे में रहते थे। इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। संदीप के परिवार में मां, पत्नी और महज छह माह का एक बच्चा है। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT