सिंगरौली। विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर के भ्रमण के दौरान समाजसेवी रतिभान प्रसाद ने बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के खेतों का जायजा लिया। खेतों में पानी भरने से धान की खड़ी फसल नष्ट हो गई है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर निष्पक्ष सर्वे कराने तथा प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
फसल बर्बादी से संकट में किसान, रतिभान प्रसाद ने मांगा मुआवजा और कृषि ऋण माफी
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं
Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें
बेमौसम बारिश ने किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। विधानसभा क्षेत्र 81 देवसर में बारिश के चलते खेतों में पानी भरने से धान की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। फसल नष्ट होने से किसानों के परिवारों के सामने सालभर के भरण-पोषण की चिंता भी खड़ी हो गई है। इसी स्थिति का जायजा लेने समाजसेवी रतिभान प्रसाद ने देवसर विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित गांवों का भ्रमण कर किसानों के खेतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फसल को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए कहा कि किसानों ने जिस मेहनत और उम्मीद के साथ धान की फसल तैयार की थी, वह बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हो गई। ऐसे में किसानों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है।
रतिभान प्रसाद ने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराया जाए। सर्वे निष्पक्ष हो और प्रत्येक प्रभावित किसान के वास्तविक नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी समितियों से खाद और बीज के लिए लिए गए कृषि ऋण को माफ करने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि किसान की पीड़ा केवल एक परिवार की समस्या नहीं, बल्कि पूरे समाज से जुड़ा विषय है। प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की आजीविका प्रभावित हुई है। ऐसे समय में उन्हें केवल आश्वासन देने के बजाय ठोस राहत और आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और अधिकारों की आवाज लगातार उठाते रहेंगे।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें