Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

मध्यप्रदेश में अब मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनिवार्य, नियम तोड़ने पर सजा और जुर्माना

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 09 Oct 2025, 10:35 PM IST | 1 min read
मध्यप्रदेश में अब मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट अनिवार्य, नियम तोड़ने पर सजा और जुर्माना
Share:
Advertisement

मध्यप्रदेश में अब सभी मेडिकल स्टोर्स पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी अनिवार्य कर दी गई है। स्टेट फार्मेसी काउंसिल ने इसके लिए सख्त आदेश जारी किए हैं। काउंसिल ने कहा है कि अगर कोई मेडिकल स्टोर बिना पंजीकृत फार्मासिस्ट के चलेगा, तो उस पर कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में 3 महीने की जेल और 2 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।

मध्यप्रदेश में अब बिना फार्मासिस्ट के दवा बेचना गैरकानूनी होगा। नियम तोड़ने पर 3 महीने की जेल और 2 लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है।

काउंसिल का सख्त आदेश

एमपी स्टेट फार्मेसी काउंसिल, भोपाल ने यह आदेश फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 42 के तहत जारी किया है। अब केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट ही दवाओं की बिक्री या वितरण कर सकेगा। गैर पंजीकृत व्यक्ति द्वारा दवा बेचना पूरी तरह गैरकानूनी माना जाएगा। अगर किसी स्टोर पर फार्मासिस्ट नहीं मिला तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

बिना प्रिस्क्रिप्शन दवा बिक्री पर भी रोक

काउंसिल ने यह भी निर्देश दिया है कि बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के किसी को भी दवा न दी जाए। यह कदम दवा बिक्री में पारदर्शिता और जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी बताया गया है। काउंसिल ने कहा – “दवा बेचना सेवा है, व्यवसाय नहीं।” अगर कोई मेडिकल स्टोर इन नियमों का उल्लंघन करेगा, तो फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।

केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई

यह आदेश भारत सरकार के पत्र क्रमांक 19-1/2023-PCI/3854-56 दिनांक 25 अक्टूबर 2023 के संदर्भ में जारी हुआ है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि लापरवाही करने वाले व्यक्ति या संस्थान पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार और स्टेट फार्मेसी काउंसिल का यह फैसला आम जनता की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल दवा बिक्री व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि फर्जी दवाओं और गलत उपचार पर भी रोक लगेगी।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886