Urjanchal Tiger
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

जिला अस्पताल की बदहाली पर कलेक्टर सख्त, सात दिन में व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम

Om Prakash Shah

Author | Updated: 05 Nov 2026, 05:52 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सख्त रुख अपनाया है। अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सात दिवस के भीतर सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर अंकित अस्थाना ने सख्त रुख अपनाया है। अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए सिविल सर्जन को सात दिवस के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ओपीडी, सर्जिकल वार्ड, जनरल वार्ड, डायलिसिस यूनिट और बर्न यूनिट का जायजा लिया। अस्पताल परिसर एवं वार्डों में सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। वॉशरूम सहित सभी सार्वजनिक स्थलों की दिन में दो बार सफाई कराने और आउटसोर्स के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर सेडमैप सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा। दीपावली के मद्देनजर कलेक्टर ने बर्न यूनिट को तीन पालियों में 24 घंटे संचालित रखने के निर्देश दिए, ताकि पटाखों एवं आग से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। उन्होंने ट्रामा सेंटर परिसर में निजी एम्बुलेंस की अनावश्यक पार्किंग हटाने और अस्पताल की यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखने को भी कहा।

कलेक्टर ने जन औषधि केंद्र में सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने तथा चिकित्सकों को मरीजों के पर्चे में जन औषधि केंद्र की दवाएं लिखने के निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंद मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं मिल सकें। इसके अलावा सीएसआर मद से निर्माणाधीन ब्लड बैंक का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस चौकी स्थापित करने का आश्वासन भी दिया।

Advertisement

ADVERTISEMENT