सिंगरौली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त से सिंगरौली जिले के करीब 99 प्रतिशत पंजीकृत किसान लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों के खातों में सम्मान निधि की राशि का अंतरण किया। इसके तहत सिंगरौली जिले के 1 लाख 40 हजार 987 किसानों के बैंक खातों में भी किस्त की राशि पहुंचाई गई।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही सिंगरौली जिले के किसानों को बड़ी राहत मिली है। जिले के कुल पंजीकृत किसानों में से लगभग 99 प्रतिशत किसानों के बैंक खातों में सम्मान निधि की राशि अंतरित की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों के खातों में योजना की राशि का अंतरण किया। जिले में योजना के तहत कुल 1 लाख 42 हजार 919 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 1 लाख 40 हजार 987 किसानों के खातों में 24वीं किस्त की राशि सफलतापूर्वक पहुंची है। इस प्रकार जिले के करीब 99 प्रतिशत किसान योजना से लाभान्वित हुए हैं। वहीं देशभर में 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में 18 हजार 680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई।
Also Read
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को खाद, बीज एवं अन्य कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र देवरा में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों ने देखा और सुना।



