Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सजेगा सिंगरौली, 1 नवंबर को होगा जिला स्तरीय समारोह

Om Prakash Shah

Author | Updated: 30 Oct 2026, 09:47 AM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रभारी कलेक्टर संघप्रिय ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और विभागवार जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी 1 से 3 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए प्रभारी कलेक्टर श्री संघप्रिय ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और विभागवार जिम्मेदारियां सौंपीं। जिला स्तरीय मुख्य समारोह 1 नवंबर को अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी में आयोजित होगा। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ जिले की उपलब्धियों और गौरव गाथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा जिला उत्पादों एवं विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।प्रभारी कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई और सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने 1 नवंबर की रात्रि में जिला मुख्यालय के प्रमुख शासकीय भवनों को आकर्षक रोशनी से सजाने के निर्देश भी दिए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व-सहायता समूहों को समारोह में आमंत्रित करने को कहा।

Advertisement

ADVERTISEMENT