सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। शहर के व्यस्त मस्जिद मार्केट के पास से एक युवक की नई बजाज पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई, लेकिन बाइक चोरी की इस घटना ने शहर की सुरक्षा और पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जिले के कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरों के बढ़ते हौसले अब कोतवाली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। बैढ़न के व्यस्त मस्जिद मार्केट के पास से अज्ञात चोर एक नई मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, बलियरी निवासी विकास साकेत की बजाज पल्सर 125 सीसी मोटरसाइकिल (मॉडल 2026) 6 नवंबर की रात करीब 10 बजे मस्जिद मार्केट के पास खड़ी थी। कुछ देर बाद बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने 7 नवंबर को बैढ़न थाने में आवेदन देकर घटना की शिकायत की।
Also Read
चोरी गई बाइक का नंबर UP64 AV 4870 और रंग काला है। अब सवाल यह है कि शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो कोतवाल पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था आखिर कितनी प्रभावी है?



