Urjanchal Tiger
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

सिंगरौली में “मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 24 Sep 2025, 10:02 PM IST | 1 min read
सिंगरौली में “मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share:
Advertisement

सिंगरौली, 24 सितम्बर 2025। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए जिले में “मैं हूं अभिमन्यु-3” विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आज कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सिंगरौली जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए “मैं हूं अभिमन्यु-3” अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना विंध्यनगर

एनटीपीसी लेबर गेट के पास लोगों को एकत्र कर कार्यक्रम किया गया। महिला सुरक्षा, नशामुक्ति और नारी सम्मान पर चर्चा हुई। लगभग 80 लोग शामिल हुए। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को कानून पालन और महिला सम्मान की शपथ दिलाई।

महिला थाना

सेक्टर नंबर 1, शाहपुर स्कूल में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें 120 छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने भाग लिया। दहेज प्रथा, नशा, अशिक्षा और लिंगभेद पर चर्चा की गई। सभी को समानता और सामाजिक जिम्मेदारी की शपथ दिलाई गई।

थाना लंघाडोल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मझौली पाठ में कार्यक्रम हुआ। लगभग 150 छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने भाग लिया। महिला सुरक्षा, नशा और दहेज उन्मूलन पर जानकारी दी गई।

चौकी बगदरा

बगदरा स्कूल में 320 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा और नारी सम्मान पर जागरूक किया गया। बच्चों ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

Advertisement

थाना गढ़वा

प्राथमिक विद्यालय बनहांदेवा में 50 बच्चों को नशा, दहेज और लिंगभेद से जुड़ी जानकारी दी गई।

चौकी जयंत

महुआ मार्केट में कार्यक्रम आयोजित हुआ। 50-60 लोग शामिल हुए। सामाजिक बुराइयों से बचने के लिए जागरूक किया गया।

थाना सरई

ग्राम फाटपानी में जागरूकता सभा हुई। लगभग 100 लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों को महिला सुरक्षा और नारी सम्मान के महत्व की जानकारी दी गई।

सामूहिक शपथ

सभी स्थानों पर लोगों ने महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लिया। बच्चों और युवाओं ने समाज में संदेश फैलाने का वादा किया।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने कहा कि छात्र-छात्राओं और आमजन को “गुड टच-बैड टच” और सामाजिक बुराइयों के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित समाज बनाने में महिला और पुरुष दोनों की समान भूमिका जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अभिमन्यु की तरह बुराइयों के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।

सिंगरौली पुलिस की अपील

सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और महिला सुरक्षा व सम्मान का संदेश समाज में फैलाएँ।

Advertisement

Ad किराना दुकान Online Store Demo
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886