Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

ACC लिमिटेड पर 23 करोड़ का जुर्माना

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 06 Oct 2025, 09:52 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

इनकम टैक्स विभाग ने अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC लिमिटेड पर करीब 23.07 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। खास बात यह है कि यह जुर्माना उस समय का है जब कंपनी अडानी ग्रुप के अधीन नहीं थी।

दो मामलों में जुर्माना

  • विभाग ने ACC लिमिटेड पर दो अलग-अलग वर्षों के लिए कार्रवाई की है।
  • वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 14.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि कंपनी ने गलत इनकम डिटेल दी।
  • वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.85 करोड़ रुपये का जुर्माना कम आय दिखाने के कारण लगाया गया।
  • इस तरह कुल राशि 23.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

कंपनी करेगी अपील

ACC लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा है कि वह इन आदेशों के खिलाफ अपील करेगी। कंपनी आयकर आयुक्त (अपील) के समक्ष इन आदेशों को चुनौती देगी और जुर्माने पर रोक लगाने की भी मांग करेगी। ACC का कहना है कि इन आदेशों का उसकी वित्तीय स्थिति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

शेयर पर नहीं पड़ा असर

इस जुर्माने का असर शेयर बाजार पर खास नहीं दिखा। 3 अक्टूबर को दोपहर के कारोबार में ACC लिमिटेड का शेयर 1,835.25 रुपये पर था, जो पिछले बंद के मुकाबले 0.33% ज्यादा है। हालांकि सालभर में कंपनी के शेयरों में 10% से अधिक की गिरावट आई है।

कंपनी का प्रदर्शन

ACC लिमिटेड की वित्त वर्ष 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 21,762 करोड़ रुपये रहा। वहीं, सीमेंट की कुल बिक्री 39 मिलियन टन तक पहुंची।

Advertisement