Urjanchal Tiger
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

दो ग्रामीणों की जान लेने वाले खूंखार भालू की मौत।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 20 Sep 2025, 04:24 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के खनुआ गांव में पिछले दिनों हुई दर्दनाक घटना अब एक मोड़ पर आकर थम गई है। जिस भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर गणेश प्रसाद बैश और हीरा शाह की जान ले ली थी, वही भालू अब मृत पाया गया है।

भालू की मौत की पुष्टि एसडीओ बैढ़न नरेंद्र त्रिपाठी ने की है। वन विभाग ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। लेकिन गांव में अब चर्चा इस बात की है कि आखिर यह भालू अचानक इतना हिंसक कैसे हो गया? क्या जंगल में उसके भोजन के स्रोत खत्म हो रहे थे या इंसानी बस्तियों का अतिक्रमण उसकी बेचैनी का कारण बना? गांव वालों ने भालू के मरने की खबर पर राहत की सांस ली है, लेकिन परिवारों के आंसू अब भी नहीं थमे हैं। शिव कुमार पटेल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है — “भालू तो मर गया, लेकिन डर की छाया अभी भी बाकी है।”

Advertisement
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement