Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 6 सीटों पर 80 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। मतदान 26 अप्रैल, 2024 (शुक्रवार) को होगा। इस बार चुनावी मैदान में 75 पुरुष उम्मीदवार, 4 महिला उम्मीदवार और एक थर्ड जेंडर का उम्मीदवार है।
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मध्य प्रदेश की जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सीधी और शहडोल संसदीय सीटों पर मतदान हुआ था। दूसरे चरण में छह सीटों दमोह, टीकमगढ़, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं।
Also Read
2019 की तुलना में होशंगाबाद (नर्मदापुरम) को छोड़कर सभी सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या कम हो गई है। टीकमगढ़ में कम से कम सात उम्मीदवार मैदान में हैं।




