सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटका पुल पर भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपति हादसे का शिकार हो गया। ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।
जिले के मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटका पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दंपति इसकी चपेट में आ गया। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति स्कूटी से चटका पुल से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से यह भीषण दुर्घटना हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की जान नहीं बचाई जा सकी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
Advertisement
Google पर हमें फॉलो करें
Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें