सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में विकास कार्यों को गति देते हुए सोमवार को 20.44 लाख रुपये की लागत से होने वाले इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया।
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-ढोटी में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को 20.44 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। डीह बाबा प्रांगण सहित वार्ड के अन्य स्थलों पर सड़क निर्माण होने से स्थानीय रहवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।
Also Read
वार्ड पार्षद एवं नगर निगम अपीलीय समिति के सदस्य अनिल बैस की पहल और प्रयासों से शुरू होने जा रहे इस निर्माण कार्य से वार्ड की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से बेहतर आवागमन की जरूरत महसूस कर रहे क्षेत्रवासियों को सड़क निर्माण पूरा होने के बाद राहत मिलेगी। पार्षद द्वारा वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जगसेन वैश्य, दिवाकर वैश्य, योगेन्द्र कुमार वैश्य, आनंद शाह, सभापति वैश्य, पहलाद वैश्य, शंकर प्रसाद रजक सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीयजन मौजूद रहे।



