Urjanchal Tiger
शनिवार, 21 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सिंगरौली में ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का हंटर, बिना तिरपाल परिवहन पर जीरो टॉलरेंस

Om Prakash Shah

Author | Updated: 21 Nov 2026, 07:01 AM IST | 0 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली। जिले में सड़क सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर जयंत, मोरवा, शुक्ला मोड़, एनटीपीसी गेट एवं कांटा मोड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना तिरपाल ओवरलोड रेत का परिवहन करते पाए गए एक मालवाहक वाहन पर चालानी कार्रवाई की गई।

जिले में ओवरलोडिंग और बिना तिरपाल खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अंकित अस्थाना के निर्देश पर विभाग द्वारा जिले के प्रमुख मार्गों एवं चेक पॉइंटों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने जयंत चेक पॉइंट, मोरवा, शुक्ला मोड़, एनटीपीसी गेट एवं कांटा मोड़ पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की गई। जांच में बिना तिरपाल ओवरलोड रेत का परिवहन करते मिले एक मालवाहक वाहन के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। जांच अभियान के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी विशेष पहल की गई। जिन मालवाहक वाहनों में रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं मिले, उनमें विभागीय टीम ने रिफ्लेक्टर लगाए। इसका उद्देश्य रात के समय एवं कम दृश्यता की स्थिति में वाहनों को दूर से पहचानने योग्य बनाना और संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
परिवहन विभाग के अनुसार 1 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से कुल 8 लाख 48 हजार 800 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। विभाग ने वाहन संचालकों को ओवरलोडिंग, बिना तिरपाल परिवहन एवं प्रदूषण मानकों के उल्लंघन से बचने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT